फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bajrang Dal workers create ruckus after finding remains of a cow in village Khurd

Saharanpur News: ग्राम खुर्द में गाय के अवशेष मिलने बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus after finding remains of a cow in village Khurd
गांव खुर्द में मौके पर जमा भीड़ - फोटो : पीएसएम डिग्री कॉलेज में डिजिटल मूल्यांकन करते परीक्षक।
पुवांरका (सहारनपुर)। ग्राम खुर्द स्थित ढमोला नदी के पास गाय के अवशेष मिलने से हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अवशेष मिलने पर विरोध जताया और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामला रविवार देर रात का है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। पता लगने पर थाना जनकपुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन उनका कहना था कि ढमोला नदी थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में आता है। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस भी आ गई। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि दो महीने पहले भी गोवंश के अवशेष मिले थे, लेकिन उस समय भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले की जांच में कोई भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश की जा रही है। अभी बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर डटे हुए हैं। उन्हें पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed