फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to crush PRD jawan after stopping him in no entry, serious

Saharanpur News: नो एंट्री में रोकने पर पीआरडी जवान को कुचलने का प्रयास, गंभीर

Sat, 04 Apr 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attempt to crush PRD jawan after stopping him in no entry, serious
गागलहेड़ी। नो एंट्री में घुसने से रोकने पर ट्रक चालक ने पीआरडी जवान राधेश्याम को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें साथी कर्मचारियों ने हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, मौके से ट्रक सहित भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मुजफ्फरनगर की तरफ से खनिज सामग्री ढोने वाला एक ट्रक (घोड़ा ) तेज गति से कस्बे के महात्मा ज्योतिबाफुले तिराहे पर पहुंचा। चालक ने जब ट्रक को सहारनपुर मार्ग की तरफ बढ़ाया, तभी वहां तैनात पीआरडी जवानों ने उसे रोककर नो एंट्री होने की बात कहते हुए वापस जाने को कहा। इसके बावजूद चालक ने उनकी एक न सुनी और जबरन ट्रक को नो एंट्री में दौड़ा दिया। इस दौरान पीआरडी जवान राधेश्याम निवासी माली ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे राधेश्याम का एक पैर और कंधे की हड्डी टूट गई। ट्रक चालक ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आम जनता की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, घायल जवान को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पीआरडी जवान का उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- मुनीश चंद्र, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed