फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Attempt to attack actress Urmila in Golden Temple Express

Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास

Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack actress Urmila in Golden Temple Express
सहारनपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में हमले का प्रयास किया गया। उन पर यह हमला दिल्ली से मुंबई जाते समय हुआ। अभिनेत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है, जिसमें आरोप लगाया कि यह राजनीतिक साजिश के तहत उनकी हत्या का प्रयास है।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर ने बताया कि वह 16 नवंबर को गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस से दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। बी-एक कोच में सीट संख्या 28 आरक्षित थी। वह ट्रेन में सवार हुईं तो एक महिला और उनकी बेटी ने उनसे सीट बदलने का आग्रह किया। इस पर वह आरक्षित बी-दो कोच की सीट संख्या एक पर बैठ गईं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग उनकी सीट पर पहुंचे। वहां बैठी महिला व उसकी बेटी से अभिनेत्री के बारे में पता किया, लेकिन महिला ने जानकारी नहीं दी। उर्मिला ने बताया कि उनके टिकट की जानकारी सहारनपुर के ही एक करीबी को ही थी। कुछ लोग राजनीतिक रंजिश के चलते उनकी हत्या कराना चाहते हैं, जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि जाको राखे साइया मार सके न कोई। फिलहाल अभिनेत्री मुंबई में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed