फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Assistant teacher died and a youth seriously injured in road accident in Saharanpur

Saharanpur Accident: बाइकों की जोरदार भिड़ंत, हादसे में सहायक अध्यापक की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Mon, 08 May 2023 07:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 May 2023 07:23 PM IST
सार

Saharanpur Accident : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइकों की जोरदार भिड़ंत हुई। वहीं, हादसे में सहायक अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Assistant teacher died and a youth seriously injured in road accident in Saharanpur
सड़क हादसा

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव बाबैल बुजुर्ग में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार सहायक अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन


हादसा सोमवार की दोपहर करीब दो बजे हुआ। सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के नवीन नगर निवासी नरेंद्र प्रताप कुरील (40) पुत्र राम गुलाल थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शेरपुर पेलो के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बाबैल बुजुर्ग के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में नरेंद्र प्रताप सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार फैजल (25) पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी, बेहट गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ATS ने मेरठ में छह घंटे की छानबीन, सपा नेता हिरासत में, ये इलाके रहते हैं निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और शव को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां से चिकित्सकों ने फैजल को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। 

यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

सीओ मुनीश चंद ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed