फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aspa workers picket, protest at DM office

Saharanpur News: आसपा कार्यकर्ताओं का डीएम कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन

Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aspa workers picket, protest at DM office
डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर
सहारनपुर। संविधान को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बाबत एक ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बडा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को लेकर किसी भी अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बीच पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह से उन्होंने अपनी बात कही। बाद में जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम टाबर के एक काॅलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक व्यक्ति ने संविधान को लेकर एक गलत टिप्पणी की और सोशल मीडिया पर एक महिला ने संविधान को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इन टिप्पणियों से देशवासी बेहद आहत हैं। भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा में बसता है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मामला होने के बाद भी दोषियों के विरुद्ध देशद्रोह और रासुका के तहत कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, कमल सिंह वालिया, प्रवीण गौतम, शौर्य आंबेडकर, बुल्लाशाह, अनुज हैदरपुर, रोहित राज, जितेंद्र, रविकांत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed