फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ASP candidates could not even save the bail in the home district

गृह जनपद में जमानत भी नहीं बचा सके आसपा के प्रत्याशी

Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
ASP candidates could not even save the bail in the home district
सहारनपुर। पहला विधानसभा चुनाव लड़ रही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। पार्टी ने सात में से छह सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने चुनाव लड़ रहे पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी ने पहला चुनाव बीते वर्ष जिला पंचायत का लड़ा था। पार्टी ने 19 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से दो प्रत्याशी जीतकर जिला पंचायत पहुंचे थे। जिला पंचायत चुनाव को आजाद समाज पार्टी का रिहर्सल बताया गया था। विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी ने जोरशोर से चुनाव लड़ने का एलान किया। पार्टी ने बेहट विधान सभा सीट को छोड़कर शेष सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि बाद में नकुड़ सीट के प्रत्याशी सोनू कुमार ने पर्चा दाखिल करने के कुछ दिन बाद पार्टी छोड़ दी थी। ऐसे में पार्टी केवल पांच ही सीटों पर चुनाव मान रही थी। बृहस्पतिवार को जारी हुए परिणाम में पार्टी की करारी हार मिली। इसके प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ताल ठोकने वाले आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के प्रदर्शन पर जनपद के लोगों की नजर लगी हुई थी, लेकिन वह भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। वह गोरखपुर सदर से चुनाव लड़े, जहां कुल 34 चक्र की मतगणना हुई। 34 में से 23वें चक्र की मतगणना तक चंद्रशेखर 5888 वोट हासिल कर सके, जबकि 23 चक्र तक योगी आदित्यनाथ 111164 मत हासिल कर चुके थे।
विज्ञापन

कोई खास प्रभाव नहीं दिखा
चुनाव से पहले माना जा रहा था कि आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाएंगे, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों का खुद का प्रदर्शन ऐसा रहा, कि आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के वोट भी यदि उन्हें मिल जाते तो जीत दूर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रत्याशियों की स्थिति
विधान सभा-----प्रत्याशी का नाम----मिले वोट
सहारनपुर नगर---मंसूर अहमद------692
देवबंद---------कुरबान----------1760
गंगोह----------मौसम अली-------2615
रामपुर मनिहारान--बृजपाल सिंह-----4597
नकुड़----------सोनू कुमार-------614
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed