{"_id":"600323358ebc3e32e87a926c","slug":"ask-for-application-for-remarriage-award-saharanpur-news-mrt520862127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्विवाह पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्विवाह पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन
पुनर्विवाह पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
सहारनपुर। पति की मृत्यु के बाद निराश्रित हुई महिला के पुनर्विवाह करने पर दंपति पुरस्कार योजना के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसमें महिला की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। योजना में 11 हजार रुपये की धनराशि एवं प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना में पुनर्विवाह के उपरांत एक वर्ष के अंदर आवेदन किया जाना अनिवार्य है। विवाह सामाजिक रीति रिवाज से किया गया हो। साथ ही पति-पत्नी आयकरदाता न हों। पति की पूर्व पत्नी जीवित न हो या वह अविवाहित हो। आवेदन में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न होना चाहिए।
---------
25 को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसमें मतदाताओं को मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नए मतदाताओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
----------
अब 22 जनवरी तक होगा अनाज वितरण
सहारनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होने वाले नियमित खाद्यान्न वितरण की तिथि को बढाकर 22 जनवरी कर दिया गया है। लेकिन मोबाईल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से होने वाला वितरण 18 जनवरी ही रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्डधारक आधार ऑथेंटिफिकेशन के माध्यम से खाद्यान 22 जनवरी तक खाद्यान्न प्राप्त कर लें।