{"_id":"61687042760ad13d7b120b0b","slug":"arrival-decreased-onion-prices-increased-in-navratri-saharanpur-news-mrt560613330","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवक घटी, नवरात्र में भी चढ़ा प्याज का दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवक घटी, नवरात्र में भी चढ़ा प्याज का दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नवरात्र में प्याज की खपत कम हो जाती है, जिससे दाम में गिरावट आती है, लेकिन इस बार उल्टा हुआ। प्याज के दाम कम होने के बजाय बढ़ गए हैं। दाम में बढ़ोत्तरी को आवक में आई गिरावट को माना जा रहा है। क्योंकि प्रतिदिन 500 क्विंटल प्याज की आवक है, जबकि 10 दिन पहले तक 750 क्विंटल प्याज प्रतिदिन आ रही थी।
बृहस्पतिवार को मंडी में प्याज का थोक भाव 22 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि 10 दिन पहले 15 से 22 रुपये प्रति किलोग्राम था। बाजार में प्याज का फुटकर भाव अब 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जामा मस्जिद के पास छोटी सब्जी मंडी में प्याज का दाम 40 से 45 रुपये प्रति किलो है, जबकि कालोनियों में सब्जी बेचने वाले 50 रुपये किलो प्याज बेच रहे हैं। सब्जी मंडी में प्याज विक्रेता शौकीन और राकेश का कहना है कि पीछे से आवक कम होने की वजह से प्याज का दाम चढ़ गया है।
-- अगले सप्ताह तक गिरावट की उम्मीद
मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि बृहस्पतिवार को प्याज की आवक 500 क्विंटल रही, जबकि 10 दिन पहले तक 750 क्विंटल प्रतिदिन थी। कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र में बरसात के कारण प्याज की फसल एक सप्ताह पछेती हो गई, जिस कारण भाव चढ़ गए हैं। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक भाव में गिरावट आ जाएगी।
विज्ञापन
------