{"_id":"600717b78ebc3e2f84645987","slug":"arrested-for-murder-of-cricketer-suresh-raina-s-uncle-and-his-son-saharanpur-news-mrt521344646","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
डकैती के मामले में वांचित आरोपी के साथ क्राइम ब्रांच की टीम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पंजाब के जिला पठानकोट के थाना शाहपुर कंडी क्षेत्र के गांव थरियाल में अगस्त 2020 में हुई डकैती और दो लोगों की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साजन उर्फ आमिर को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कई महीनों से जिले के गंगोह में छिपा हुआ था। पंजाब में यह वारदात कच्छाधारी गिरोह के सदस्यों ने की थी। साजन इसी गिरोह में शामिल था। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
स्वाट टीम प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पंजाब में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके बेटे कौशल कुमार की हत्या की गई थी। इसी मामले में साजन काफी समय से वांछित चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि प्रधान डाकघर के पास एक संदिग्ध घूम रहा है। इस पर अभिसूचना प्रभारी अजय गौड़, सर्विलांस सेल प्रभारी अजब सिंह सहित अन्य सदस्यों की टीम भेजी गई। मंगलवार दोपहर उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान साजन के रूप में हुई।
गिरफ्तार आरोपी साजन गंगोह के आलमपुर गांव का रहने वाला है। वह डकैती डालने वाले गिरोह का काफी पुराना सदस्य रहा है। उसके कुछ साथियों के गिरफ्तार होने के बावजूद वह यहां छिपकर रह रहा था। इसकी गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया है।