फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrangements are making vehicles stand disorganized on the streets

सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन बिगाड़ रहे व्यवस्था

Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arrangements are making vehicles stand disorganized on the streets
घंटाघर पर टूटी पड़ी ट्रैफिक लाइट - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। ऐसे में दुर्घटनाएं होने का खतरा बना रहता है। वहीं स्मार्ट सिटी यातायात व्यवस्था आज भी हाथ के इशारों पर ही चल रही है। चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल नहीं है। जहां है, वहां औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। प्रयोग के बाद इनका संचालन ही शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

सहारनपुर में यातायात के नियमों का पाठ लोगों को पढ़ाया जा रहा है, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था ही पूरी तरह बिगड़ी हुई है। बेशक शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था ही अभी तक सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्मार्ट सिटी में यातायात व्यवस्था अभी भी हाथ के इशारे पर ही चल रही है। यहां टूटी पड़ीं ट्रैफिक लाइटें भी स्मार्ट सिटी को मुंह चिढ़ाती नजर आ रहीं हैं। शहर के किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं है। जिससे यातायात व्यवस्था भी स्मार्ट सिटी की तरह नहीं हो पा रही है। पुलिसकर्मियों को ही यातायात की व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन व्यवस्था फिर भी नहीं संभल पा रही। किसी को सिपाही का हाथ नजर नहीं आता तो वाहनों की भिड़ंत तक हो रही है। साथ ही सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन भी यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। बाजोरिया रोड पर सड़क पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। जिनसे आए दिन दुर्घटना हो रहीं हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ही कराएगा ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था : टीएसआई
यातायात उप निरीक्षक पवन कुमार तोमर का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल कोई भी काम नहीं कर रहा है। इसकी व्यवस्था नगर निगम को ही करानी है। स्मार्ट सिटी के तहत ही कार्य कराया जाएगा। निगम के अधिकारी इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

बन्द पडी ट्रैफिक लाइट घंटाघर पर यातायात चलाता यातायात कर्मी

बन्द पडी ट्रैफिक लाइट घंटाघर पर यातायात चलाता यातायात कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

यातायात नियम ताक पर -  छात्रों की जान जोखिम में डालकर अगली सीट पर बैठ कर स्कूल जाते छात्र

यातायात नियम ताक पर - छात्रों की जान जोखिम में डालकर अगली सीट पर बैठ कर स्कूल जाते छात्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed