{"_id":"60da133b8ebc3ec204519b3e","slug":"argument-between-sdm-and-farmers-in-the-presence-of-adm-e-saharanpur-news-mrt544924198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ई की मौजूदगी में एसडीएम और किसानों में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ई की मौजूदगी में एसडीएम और किसानों में कहासुनी
विज्ञापन
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुई ऑडियो को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी शामिल हैं। उधर, एक बैठक में भाग लेने रामपुर मनिहारान पहुंचे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह के सामने ही एसडीएम और किसानों में कहासुनी हो गई।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। गत दिनों सोशल मीडिया वायरल ऑडियो में दो व्यक्ति मोबाइल पर किहीं उप जिलाधिकारी को कुछ सामान (धनराशि) दिए जाने संबंधी वार्तालाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथित ऑडियो में मोबाइल वार्ता के अंत में एक व्यक्ति उप जिलाधिकारी की वार्ता दूसरी ओर बात कर रहे व्यक्ति से कराता है। उप जिलाधिकारी द्वारा मोबाइल पर वार्ता के दौरान धनराशि के लेनदेन की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की वायरल ऑडियो अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दी गई है। जो इसकी जांच कर अपनी सुस्पष्ट जांच आख्या उपलब्ध कराएंगे। जांच में यदि कोई सत्यता पाई गई तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू नेता पर दलाली का आरोप लगाने पर भड़के किसान
रामपुर मनिहारान। एक बैठक में भाग लेने तहसील पहुंचे अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह के सामने ही एसडीएम और भाकियू मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह के बीच जमकर कहासुनी हुई। हाथापाई की नौबत आती देख पुलिसकर्मी एसडीएम को उनके कार्यालय में ले गए। बाद में किसानों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बैठक में भाग लेने के लिए रामपुर मनिहारान पहुंचे थे। इस दौरान भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह की अगुवाई में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने एडीएम ई को ज्ञापन देकर कहा कि यहां तैनात एसडीएम की मौजूदगी में तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दौरान राहत राशि एवं गरीबों को मिलने वाले राशन में बडे़ पैमाने पर हेराफेरी की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। इसी बीच एसडीएम रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने एडीएम ई की मौजूदगी में भाकियू के चौधरी जगपाल पर दलाली करने का आरोप लगा दिया। उनके इतना कहने पर किसानों का गुस्सा भड़क गया और जमकर नोकझोंक हुई। हाथापाई की नौबत को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस एसडीएम को भीड़ के बीच से निकाल उनके आफिस में ले गए। उधर अपर जिलाधिकारी ने किसानों से कहा वायरल ऑडियो की जांच की जा रही है।