{"_id":"6aea395223cc61cf4406141c","slug":"aqi-at-238-air-quality-not-improving-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-187301-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्यूआई 238 पर, नहीं सुधर रही हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्यूआई 238 पर, नहीं सुधर रही हवा
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले की हवा में प्रदूषण लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। मंगलवार शाम चार बजे जिले का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया, जो सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला है।
बीते 15 दिन से सुबह के समय ठंडक के साथ हवा में नमी बनी हुई है। इसकी वजह से एक्यूआई 200 को पार कर रहा है। दो दिन तक एक्यूआई 255 तक पहुंचा। बृहस्पतिवार को बारिश के कारण एक्यूआई 50 तक आया था, लेकिन उसके बाद से फिर यह वृद्धि की ओर है। दो नवंबर को एक्यूआई 246 रहा था, जो मंगलवार को हल्का घटकर 238 पर रहा।
एक्यूआई का स्तर 238 होना भी संवेदनशील मरीजों के लिए ठीक नहीं है। अस्थमा और दिल के मरीजों के साथ ही गर्भवतियों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति भी नुकसानदायक है। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा की सलाह है कि संवेदनशील मरीज कोहरे और प्रदूषण वाली हवा में निकलने से बचें।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार को तापमान में भी हल्का बदलाव देखने को मिला। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने अगले सप्ताहभर तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। दस नवंबर के बाद मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने के आसार हैं।