फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Applications for admission in IGNOU will be till 31st July

इग्नू में दाखिलों के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन

Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Applications for admission in IGNOU will be till 31st July
सहारनपुर। इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) नई दिल्ली ने जुलाई 2021 सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में महाराज सिंह कॉलेज में इग्नू का अध्ययन केंद्र है। केंद्र के कॉर्डिनेटर डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अध्ययन केंद्र पर स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनके अलावा मैनेजमेंट के कोर्स व अन्य प्रकार के सर्टिफिकेट डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा भी कराए जाते हैं। खास बात यह है कि सीटों की कोई लिमिट नहीं है। जितने भी अभ्यर्थी चाहें दाखिला पा सकते हैं। इस बार दाखिलों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते हैं। 31 जुलाई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से शनिवार तक सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक तथा रविवार की सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक केंद्र खुलता है।
विज्ञापन

इनमें ले सकते हैं दाखिला
महाराज सिंह कॉलेज स्थित में बीए, बीकॉम और बीएससी तथा एमए (राजनीति शास्त्र, अर्थ शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी) तथा एमकॉम का अध्ययन केंद्र है। मैनेजमेंट कोर्स में एमबीए और पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट डिप्लोमा में करीब 12 कोर्स हैं, इनमें हेल्थ, न्यूट्रिशन, रुरल मैनेजमेंट आदि शामिल हैं। इनके अलावा पीजी डिप्लोमा में भी करीब 15 तरह के कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed