फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another migrant positive found in Saharanpur

सहारनपुर में एक और प्रवासी पॉजिटिव मिला

Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Another migrant positive found in Saharanpur
नागल के ताशीपुर में गली को सील करते कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर/नागल। जिले में एक और प्रवासी पॉजिटिव मिला है। सोमवार की शाम लैब से आई 208 लोगों की सूची में एक पॉजिटिव मिला, जबकि 207 नेगेटिव आए हैं। उधर, रविवार की रात पॉजिटिव आए तीन मरीजों के मोहल्लों को सोमवार को सील किया गया। साथ ही संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

सोमवार को पॉजिटिव आया मरीज देवबंद का रहने वाला है, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था। चिकित्सा विभाग ने उसे देवबंद ही में क्वारंटीन कराया था और सैंपल जांच के लिए भेजा था। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मरीज को कोविड-19 में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई, साथ ही संपर्क में आए परिजनों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। उधर, रविवार की रात पॉजिटिव आए तीन मरीजों में दो मरीज नागल के गांव ताशीपुर के हैं और सगेे भाई हैं। दोनों भाई 19 मई को महाराष्ट्र से लौटे थे, जिनको जनता इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर संपर्क में आए 14 लोगों को क्वारंटीन किया। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मोहल्ले को सील कर दिया गया है। कस्बे के बाजार और सब्जी मंडी को दो दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। तीसरा मरीज सहारनपुर के कुतुशेर क्षेत्र का बताया गया है, जो हैदराबाद से लौटा था और क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उक्त युवक के संपर्क में आए परिजनों को भी क्वारंटीन किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, कोविड-19 मिर्जापुर से दो मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई। अब सहारनपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 217 हो गई है। इनमें से 193 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 24 मरीज एक्टिव हैं।

नागल के गांव ताशीपुर में गली सील करते कर्मचारी

नागल के गांव ताशीपुर में गली सील करते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed