फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anjali and Radha won the election on the posts of Director in Chhutmalpur Purchase and Sale Cooperative Society

Saharanpur News: छुटमलपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति में संचालक पदों पर अंजलि और राधा जीती चुनाव

Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anjali and Radha won the election on the posts of Director in Chhutmalpur Purchase and Sale Cooperative Society
छुटमलपुर। क्रय विक्रय सहकारी समिति में संचालकों के दो पदों पर हुए चुनाव में महिलाओं ने बाजी मारी। यहां गंदेवड़ा क्षेत्र से अंजलि पत्नी गौरव प्रताप ने जगपाल और बुड्ढाखेड़ा अहीरान क्षेत्र से राधा पत्नी विपिन ने कुलबीर को हरा चुनाव जीता। अब बृहस्पतिवार को जिले की पांच क्रय विक्रय सहकारी समितियों पर सभापति और उपसभापति का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे में संघ कार्यालय पर संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में कुल दस मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें दोनों ही विजयी प्रत्याशियों को छह छह वोट मिले, जबकि हारे प्रत्याशियों को चार चार वोटों पर संतोष करना पड़ा। चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार, समिति सचिव ब्रह्मपाल सिंह और पंचायत सचिव प्रदीप कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने निर्वाचन के बाद दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। संचालकों की जीत पर उनके समर्थकों मांडुवाला के प्रधान विजयपाल सिंह राणा, ठा. जसबीर सिंह, अंकित प्रधान बेहड़ा, एडवोकेट राजेश राणा, नवीन चौधरी, भूपेंद्र राणा, योगेश उर्फ टिंकू प्रधान, सहकारी समिति हलवाना के सभापति विजय राणा, सहकारी संघ छुटमलपुर के सभापति ब्रजभूषण सिंह, उप सभापति रोहित राणा आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

उधर जिले में पांच क्रय विक्रय समितियों की प्रबंध समिति की चुनावी प्रक्रिया के अंतिम दिन आज सभापति और उपसभापति पदों पर चुनाव होगा। इनमें सहारनपुर, छुटमलपुर, गंगोह, देवबंद और रामपुर मनिहारान की क्रय विक्रय समितियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed