{"_id":"68dada863d8319afba00bd98","slug":"angad-samvad-and-laxman-shakti-leela-were-beautifully-staged-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-159796-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति लीला का हुआ मनोहारी मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंगद संवाद व लक्ष्मण शक्ति लीला का हुआ मनोहारी मंचन
विज्ञापन
कार्यक्रम की खबर
-- -- -- -- -- -- -- -
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। श्री विष्णु कला मंडल की रामलीला में रविवार रात रावण अंगद संवाद, रामेश्वरम की स्थापना और सेतु निर्माण की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। कमेटी अध्यक्ष नितिन गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र अंगद गुप्ता ने अंगद का अभिनय और भरत शर्मा ने रावण का अभिनय शानदार तरीके से निभाया।
रामलीला में प्रस्तुत प्रसंगों को देख पूरा रामलीला भवन प्रांगण तालियों की गड़गड़़ाहट और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, सचिन शर्मा, अमन मित्तल, गोविंद गोस्वामी, अरुण गोयल, तुषार मित्तल, निकुंज गोस्वामी व अशोक शर्मा आदि रहे। दुर्गा काॅलोनी में चल रही श्री राम जानकी लीला मंचन समिति के कलाकारों ने अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया। लक्ष्मण को ब्रह्म शक्ति लगते ही जब रामा दल में शोक की लहर दौड़ गई तो रामलीला का मंचन देख रहे दर्शकों की आंखे भी नम हो गई। वहीं, चंदेना कोली में श्रीराम सेवा समिति के कलाकारों ने अंगद संवाद लीला का प्रभावी मंचन किया। इसमें अध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रमोद शर्मा, संदीप भटनागर व डॉ. राकेश शर्मा आदि रहे।