{"_id":"5a53c1354f1c1b5c248b7199","slug":"and-stopped-the-express-train-many-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"और रूक गई एक्सप्रेस ट्रेन, कई हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और रूक गई एक्सप्रेस ट्रेन, कई हुई प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में सहारनपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर चलने वाली देहरादून-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन पर लगा पेंटोग्राफ (विद्युत सप्लाई का यंत्र) सोमवार को डैमेज हो गया, जिससे ट्रेन खड़ी हो गई। इससे इस मार्ग पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के पहिये भी एकाएक रुक गए। घंटों तक मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
देहरादून-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12688 दोपहर करीब 12.20 बजे देवबंद रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। यह ट्रेन करीब 12.30 बजे रोहाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी कि विद्युत लाइन में लगा पेंट्रोग्राफ डैमेज हो गया। जिस कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई।
ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना तुरंत मुजफ्फरनगर व देवबंद स्टेशन पर दी। अफसरों का आदेश मिलते ही मेंटिनेंस विभाग के कर्मचारी तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं, सहारनपुर व दिल्ली से चलने वाली कोच्चीवली, छत्तीसगढ़, शालीमार, इंटरसिटी, देहरादून इंदौर एक्सप्रेस समेत हरिद्वार पैसेंजर, दिल्ली-कालका पैंसेजर आदि ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा किया गया। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ दिखाई पड़ी। पूछताछ खिड़की पर भी यात्रियों की ट्रेनों के आगमन को लेकर तांता लगा रहा।
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि विद्युत लाइन में लगा पेंटोग्राफ दोपहर 12.30 बजे देवबंद व रोहाना के बीच में देहरादून-चंडीगढ़ ट्रेन के इंजन पर आकर डैमेज हो गया था। मरम्मत कार्य चल रहा है।