फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An FIR has been registered against seven people for garlanding a young man with slippers.

Saharanpur News: युवक को चप्पलों की माला पहनाने पर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Dec 2025 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 10 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against seven people for garlanding a young man with slippers.
छुटमलपुर/पुवांरका। शादी से इन्कार करने पर युवक को चप्पलों की माला पहनाने के मामले में पीड़ित युवक ने एक महिला सहित सात नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 2.70 लाख रुपये भी ब्लैकमेल करके उससे वसूल लिए गए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले एक युवक के गले में कुछ लोगों द्वारा जूते चप्पलों की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। उस वक्त बताया जा रहा था कि डेढ़ साल तक रिश्ता रहने के बाद शादी से इन्कार करने पर युवक के साथ उसके होने वाले ससुरालियों ने यह कृत्य किया है। इस मामले में युवक ने थाना जनकपुरी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके होने वाले ससुरालियों ने उसके सीधेपन का फायदा उठा कर रुपये ऐंठने के लिए उसे चार दिसंबर को अपने घर बुलाया। वह अपनी माता और जीजा के साथ गया। वहां उन्हें बंधक बना लिया गया और मारपीट करते हुए रुपयों की मांग की गई।
विज्ञापन

इस पर उसने गांव से अपने भाई को बुलाया जिसने अपने फोन पे से 90 हजार रुपये आरोपियों के बताए नंबर पर ट्रांसफर किए। उन्होंने और रुपयों की मांग की। ना देने पर जूते चप्पलों की माला बना कर उसके गले में डाल कर उसे गली में घुमाया गया। इसकी वीडियो तक आरोपियों ने बनाई। आरोप है उसे जबरन पेशाब तक पिलाया गया। इसके बाद उन्होंने 60 हजार रुपये और घर से मंगा कर दिए तब उन्हें छोड़ा गया। अगले दिन फिर आरोपियों ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो बार में एक लाख बीस हजार रुपये और डलवा लिए। इतना सब होने के बाद भी आरोपियों ने उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जिससे उसे और उसके परिवार को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। सीओ नगर द्वितीय एएसपी मनोज यादव ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed