फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Allot the school to the uniform sewing group

महिला समूहों से ही तैयार कराई जाए यूनिफार्म

Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Allot the school to the uniform sewing group
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मांग की है कि विद्यालयों में बच्चों को दी जाने वाली निशुल्क यूनिफार्म ऐसे महिला समूहों से ही तैयार कराई जाए, जो सिलाई का कार्य करते हैं, न कि उनसे जो बाहर से सिली सिलाई यूनिफार्म लेकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष डाक्टर राजीव कुमार यादव, कार्यकारी जिला मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में कुछ ऐसे महिला समूह भी हैं, जो यूनिफार्म सिलाई नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिली सिलाई यूनिफार्म सप्लाई करने का दबाव बनाते हैं। ऐसे लोग घटिया क्वालिटी की यूनिफार्म भी सप्लाई कर देते हैं, जिस कारण शिक्षकों पर दबाव बनता है। उनकी मांग है कि इसकी जांच कराई जाए और जो समूह यूनिफार्म की सिलाई नहीं कर रहे हैं, उन्हें यूनिफार्म सप्लाई के लिए स्कूल आवंटित न किए जाएं।
विज्ञापन

-- पाठ्य पुस्तकें विद्यालय तक पहुंचाई जाएं
सहारनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिला संयोजक नगेंद्र सैनी ने बताया कि कक्षा एक से 8 तक के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के परिवहन के लिए बजट का प्रावधान है। परिवहन की व्यवस्था करके पाठ्य पुस्तकों को विद्यालयों में पहुंचाया जाना चाहिए, लेकिन विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों ने बताया है कि संकुल के नोडल अध्यापकों तथा खंड संसाधन केंद्र द्वारा परिवहन शुल्क वसूला जा रहा है या फिर शिक्षकों पर खंड संसाधन केंद्र से पुस्तकें उठाकर ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में जिला संयोजक नगेंद्र सैनी, उपेंद्र सिंह, संगीता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed