{"_id":"69a1f059cb6c475b090e5866","slug":"all-party-struggle-committee-submitted-a-memorandum-regarding-the-proper-use-of-land-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-170371-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन के सदुपयोग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन के सदुपयोग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। बताया कि महानगर स्थित रिमाउंट डिपो की जमीन को डिफेंस कॉरिडोर या विशेष उपक्रम के लिए इस्तेमाल किया जाए।
खाली पड़ी करीब 2400 एकड़ जमीन का सदुपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर या विशेष उपक्रम बनने से जिले का विकास होगा। रक्षा मंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि रिमाउंट डिपो में घोड़ों और खच्चरों के प्रजनन व प्रशिक्षण का काम अब न के बराबर रह गया है। ऐसे में यह कीमती जमीन खाली पड़ी है। यह जमीन डिफेंस की है, उन्हें ही इस पर निर्णय लेना है। हम सुझाव दे रहे हैं। इसके अलावा निजी स्कूलों की मनमानी फीस, ड्रेस, किताबों पर होने वाली अवैध वसूली के मामलों को जिलाधिकारी के सामने रखा। इस मौके पर अध्यक्ष और पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, विवेक मनोचा, शीतल टंडन, राजेश जैन, जयनाथ शर्मा, डॉ. पंकज खन्ना, सरफराज खान, महेंद्र तनेजा, गुरप्रीत बग्गा आदि मौजूद रहे।