फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Alert regarding dengue, 10 nodal officers appointed, will investigate hospitals

Saharanpur News: डेंगू को लेकर अलर्ट, 10 नोडल अधिकारी नियुक्त, अस्पतालों की करेंगे जांच

Sun, 10 Sep 2023 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Alert regarding dengue, 10 nodal officers appointed, will investigate hospitals
सहारनपुर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। जिले में डेंगू मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित 85 स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। यह नोडल अधिकारी प्रत्येक दिन अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। डेंगू के बढ़ते मामलों पर शासन भी गंभीर हो गया है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम और अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर उपचार के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने स्वास्थ्य विभाग के 10 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया हैं। सभी नोडल अधिकारियों को अलग-अलग अस्पतालों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के डॉ. आनंद किशोर को राजकीय मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी नामित किया है। डॉ. नवदीप गुप्ता को एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक दो सीएचसी सहित छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के नोडल अधिकारी बनाया। इनके अलावा एसीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. संजय यादव, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. कुनाल जैन, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. राकेश और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश सिंह को भी नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सभी नोडल अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मरीजों के उपचार से संबंधित जांच, दवाइयां और डॉक्टर आदि की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता बनी रहे।
- मंडलीय नोडल अधिकारी डॉ. अनिल बने
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. ज्योत्सना वत्स ने बताया कि डेंगू को लेकर मंडल में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली जिले में डेंगू की व्यवस्थाओं को परखेंगे। निरीक्षण के दौरान कहीं पर गड़बड़ी मिली तो उन्हें दुरुस्त कराएंगे, ताकि मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर से उपचार मिल सके।

- डेंगू के दो और नए मरीज मिले
सहारनपुर। जिले में डेंगू के दो और नए मरीज मिले हैं, जो फंदपुरी के रहने वाले हैं। जबकि कईं डेंगू पीड़ितों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सरकारी कागजों में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 89 है। जबकि जिले में डेंगू मरीजों की भरमार है। क्योंकि, प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। विभाग का मानना है कि डेंगू जांच के लिए केवल एलाइजा जांच की मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed