फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Akhilesh Yadav said- he is not such a big leader that you are asking his question

Saharanpur News: अखिलेश यादव बोले-वह इतने बड़े नेता नहीं, जो उनका सवाल पूछ रहे हो

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav said- he is not such a big leader that you are asking his question
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच चल रही जुबानी जंग लखनऊ तक पहुंच गई। दो दिन पहले सांसद ने कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बयान दें तो मैं जवाब दूंगा। अब लखनऊ कार्यालय में अखिलेश यादव ने मीडिया के सवाल पूछने पर कहा कि वह इतने बड़े नेता नहीं हैं, जो उनका सवाल पूछ रहे हो। तंज कसते हुए कहा कि कब से विधायक टिकट बांटने लगे।
विज्ञापन


ऐसे समझें मामला
गागलहेड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर को लेकर सांसद और विधायक के बीच विवाद खड़ा हुआ था। सांसद ने एक कार्यक्रम के दौरान फोन पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी से बात की थी। उन्होंने यह था था कि अगर विधायक आशु मलिक नहीं आएंगे तो क्या जनता के लिए शिविर नहीं लगेगा। तब जुबानी जंग शुरू हो गई थी। इसके बाद सपा विधायक और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सांसद इमरान मसूद को भाजपा का एजेंट बताया था। इस प्रकरण में जब सांसद ने कहा था कि इन नेताओं का कोई स्तर नहीं है। अखिलेश यादव बयान दें तब जवाब दूंगा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने की अखिलेश यादव के वीडियो फेसबुक पर अपलोड
अब पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने अपने फेसबुक पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मीडिया से बात करते हुए एक वीडियो अपलोड किया है। इमरान मसूद के संबंध में मीडिया के सवाल पूछने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इतने बड़े नेता नहीं हैं, जो उनका सवाल पूछ रहे हो। हो सकता है कि उन्होंने (इमरान मसूद) सवाल पूछने के लिए कहा हो, जिससे उनका नाम चर्चा में आ जाए। इस वीडियो के बाद एक बार फिर यह मामला गरमा गया है। वहीं, पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने भी फेसबुक पेज पर लिखा कि मैंने तो पहले भी कहा था कि ये नेता जी भाजपा को एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भाजपा के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। सहारनपुर की जनता ऐसे लोगों से होशियार रहे, जो अपनी कुर्सी बचाने की खातिर भाजपा से पर्दे के पीछे हाथ मिलाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed