{"_id":"6aa060e588073368540ff869","slug":"ailing-prisoner-dies-during-treatment-passes-away-at-meerut-medical-college-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183391-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: उपचार के दौरान बीमार बंदी की मौत, मेरठ मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: उपचार के दौरान बीमार बंदी की मौत, मेरठ मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मिलावटी शराब तस्करी के मामले में जिला कारागार में बंद बंदी धर्मेंद्र (28) की सोमवार रात मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह थाना फतेहपुर क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव का रहने वाला था। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद तीन सितंबर से मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।
धर्मेंद्र को मार्च 2025 में मिलावटी शराब की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी। बीमारी के चलते उसे 25 अगस्त को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद 28 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी थी। बताया गया कि धर्मेंद्र को टीबी की भी शिकायत हुई थी। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वह करीब छह महीने तक बनारस में भी रहा था। इसके बाद उसे जेल में रखा गया था। हाल ही में तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उसे तीन सितंबर को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। सोमवार रात उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत की सूचना जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
--
बंदी नशे का आदी था। मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। कई बार तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर बंदी के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। - आलोक सिंह, जेलर