फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After showing the dream of a smart road, the old road was demolished and left, people are getting troubled

Saharanpur News: स्मार्ट रोड का सपना दिखाकर पुरानी सड़क तोड़कर छोड़ी, लोग हो रहे परेशान

Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
After showing the dream of a smart road, the old road was demolished and left, people are getting troubled
मोहल्ला झोटेवाला में म​स्जिद के सामने हुए जलभराव।
सहारनपुर। महानगर के वार्ड 49 की जनता को स्मार्ट रोड का सपना दिखाकर पुरानी सड़क भी तोड़कर छोड़ दी। मदरसे में पढ़ने वाले देश भर के छात्र बीते एक साल से टूटी सड़क से चलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं, कई 30 हजार की आबादी के कई मोहल्ले बदहाल हैं, जहां जलभराव और गंदगी का राज है।
विज्ञापन

वार्ड 49 में पुराना चिलकाना अड्डा क्षेत्र और अरबी मदरसा क्षेत्र आता है। पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने बताया कि उनके वार्ड में मोहल्ला झोटेवाला, मोहल्ला बहलवानान, हिंदुस्तानियान, मोहल्ला मुबारकशाह, मोहम्मद मुफ्ती, मोहल्ला चौब फरोशान, मोहल्ला मालीगेट आते हैं। यहां आठ हजार मतदाता और करीब 300 हजार की आबादी है। स्मार्ट सिटी योजना में मदरसा माजहिर उलूम जिकरिया मंजिल के सामने से गुजरने वाली सड़क को स्मार्ट सिटी योजना में स्मार्ट रोड के लिए चयनित किया गया था।
विज्ञापन

काम भी शुरू हो गया था, जिसके लिए पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क को तोड़ने का काम शुरू हुआ था, लेकिन बाद में स्मार्ट सिटी योजना से इसे बाहर कर दिया गया। तब से सड़क टूटी पड़ी है। इसी मार्ग पर नाले की पुलिया सालभर से जर्जर पड़ी है, जो कभी भी हादसे की वजह बन सकती है। इसके अलावा पुल खुमरान से चिलकाना को जाने वाली सड़क स्मार्ट रोड के रूप में विकसित की गई है, लेकिन यह बनने के ढाई महीने बाद ही उखड़ना शुरू हो गई है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। फुटपाथ कहीं बना है और कहीं छोड़ा गया है। मोहल्ला झोटेवाला में मस्जिद के सामने की सड़क बेहद पुरानी और नीची होने के कारण जलभराव रहता है। नालियां भी टूटी पड़ी हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इसी की वजह से सफाई व्यवस्था भी चौपट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed