फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Afghanistan Foreign Minister Muttaqi will arrive at Darul Uloom today

Saharanpur News: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी दारुल उलूम में आज पहुंचेंगे

Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Afghanistan Foreign Minister Muttaqi will arrive at Darul Uloom today
देवबंद। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्ताकी शनिवार (आज) इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम पहुंचेंगे। संस्था प्रशासन ने उनकी अगवानी के लिए 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है। मुत्ताकी के आगमन को लेकर दारुल उलूम में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

तालिबान ने 20 साल विद्रोह छेड़ने के बाद वर्ष 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद पहली बार तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलाना अमीर मुत्ताकी छह दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंचे हैं। वह शनिवार को देवबंद भी पहुंचेंगे और दारुल उलूम का भ्रमण करेंगे। उनके दौरे को लेकर दारुल उलूम में जोरों शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

संस्था की विशालकाय गोलाकार लाइब्रेरी में विदेश मंत्री मुत्तकी का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, वहां वह छात्रों को भी संबोधित करेंगे। उनकी अगवानी के लिए शुक्रवार को संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने 15 प्रमुख उलमा की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्यक्रम के अनुसार विदेश मंत्री मौलाना अमीर खान मुत्तकी का काफिला सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से चलकर 11.30 बजे देवबंद पहुंचेगा। शाम चार बजे वह दिल्ली के लिए वापस लौटेंगे।च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed