{"_id":"6431ace6d0696a8dd0004233","slug":"advocate-manoj-sangal-and-wife-anju-died-in-a-road-accident-in-saharanpur-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई एसयूवी कार, मौके पर अधिवक्ता दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई एसयूवी कार, मौके पर अधिवक्ता दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 09 Apr 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:04 AM IST
सार
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा : एसयूवी कार की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिससे हादसे में अधिवक्ता दंपती की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर देवबंद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अधिवक्ता दंपती की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना के बड़ा बाजार निवासी अधिवक्ता मनोज संगल (50) शनिवार देर रात अपनी पत्नी अंजू (47) के साथ अपनी एसयूवी 500 गाड़ी से बुढ़ाना से सहारनपुर जा रहे थे। देवबंद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तलहेडी बुजुर्ग से पहले अचानक उनकी गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी टक्कर हो गई। भीषण हादसे में मनोज संगल और उसकी पत्नी अंजू की मौके पर मौत हो गई। मनोज बुढ़ाना नगर पंचायत के पूर्व सभासद भी थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
विज्ञापन
वहीं एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। हादसे के संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है।
एसएसपी और देवबंद इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा सहारनपुर जाते हुए हुआ है। उनका कहना है कि अधिवक्ता की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड चली गई। सहारनपुर की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर सीधी कार से हुई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: तड़प-तड़पकर टूट गईं बेजुबान पक्षी की सांसें, नम हुई हर किसी की आंख