फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Administration XI beat Merchant XI by 43 runs

प्रशासन एकादश ने व्यापारी एकादश को 43 रन से हराया

Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Administration XI beat Merchant XI by 43 runs
दाबकी रोड स्थित मैदान पर प्रशासन एकादश और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बीच हुए मैच में विज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मैत्री क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश की टीम ने व्यापारी एकादश को 43 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच 88 रन की शानदार पारी खेलने वाले प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम आलोक कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गवाकर 236 रन बनाए। इनमें कप्तान आलोक कुमार ने 88, मोहित कुमार ने 18, आरपी मिश्रा ने 12, रमेंद्र कुमार सिंह ने दस रन का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी व्यापारी एकादश की पूरी टीम 193 रन पर आउट हो गई। बलविंदर की 105 रन की पारी भी व्यापारी एकादश को जीता नहीं सकी। राकेश शर्मा ने 39 रन बनाए। विजेता टीम को महापौर संजीव वालिया ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, महेश भोला, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सजल गोयल, अजय शर्मा, संदीप शर्मा, मुकुंद मनोहर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed