{"_id":"6297a5a4407f7c773d4b0bcd","slug":"administration-freed-land-possession-worth-five-crores-saharanpur-news-mrt591125893","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पांच करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पांच करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को चकहरेटी में करीब 12 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। उक्त भूमि पर वर्षों से कुछ लोगों का कब्जा चला आ रहा था, जो इस पर खेती कर रहे थे। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।
शासनादेश पर नगर निगम और प्रशासन ने सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को निगम और प्रशासन की साझा टीम अपर नगरायुक्त राजेश यादव और उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव के नेतृत्व में चकहरेटी पहुंची। यहां खसरा संख्या 80, 08 और 128 की पैमाइश की तो रास्ते की करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। उक्त भूमि पर एक मकान का भी निर्माण किया हुआ था। जिसे जेसीबी से ध्वस्त किया गया और भूमि कोे कब्जा मुक्त कराकर तार-बाड़ कराई गई। अपर नगरायुक्त ने बताया कि कब्जा मुक्त कराई भूमि सड़क किनारे है। इसकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है। मौके पर ही तारबाड़ भी करा दी गई है। यदि कोई व्यक्ति उक्त भूमि के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ करता है तो नगर निगम कानूनी कार्रवाई कराएगा। टीम में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, लेखपाल मुकेश कुमार, शिवकुमार, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम आदि मौजूद रहे।