{"_id":"6897969f93839488580a4bc4","slug":"aditya-murder-case-accused-still-out-of-police-custody-even-after-27-days-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156033-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आदित्य हत्याकांड के आरोपी 27 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आदित्य हत्याकांड के आरोपी 27 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। गांव भट्टपुरा में छात्र आदित्य हत्याकांड के आरोपी 27 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसे लेकर पीड़ित परिजनों में पुलिस के प्रति गहरा रोष बना है। बता दें, कि बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव भट्टपुरा निवासी छात्र आदित्य (15) की बीते 13 जुलाई को हत्या कर शव को खेत में अमरूद के पेड़ पर लटका दिया था। आदित्य का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक के पिता मनोज ने गांव के ही नीरज एवं उसके बेटे उत्तम पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या का मुकदमा दर्ज होने 27 दिन बाद भी पुलिस आदित्य के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी घर से गायब हैं। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए बार- बार दबिश दे रही है।
विज्ञापन