Saharanpur: मंत्री बोले स्पोर्ट्स, कॉलेज और स्टेडियम के निर्माण कार्यों में लापरवाही हुई तो खैर नहीं
यूपी के सहारनपुर जिले में कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विस्तार
सहारनपुर में प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बुधवार को पहले स्पोर्ट्स कॉलेज और उसके बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
खेल मंत्री स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए शेरुल्लागढ़ बेहट पहुंचे। उन्होंने पूरे कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए निर्माण कार्यों को देखा और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों व खेल अधिकारियों से बात की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखने के निर्देश दिए।
उनका कहना था कि स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण जितना जल्द होगा, खिलाड़ियों को लाभ उतना ही जल्द मिलेगा।उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी न हो। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
यह भी: Murder: एक ने बाइक स्टार्ट रखी, दूसरे ने प्रदीप पर बरसाईं गोलियां, शार्प शूटर्स से दिनदहाड़े कराई पति की हत्या

गांव जाटोंवाला स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में निरीक्षण करते खेल मंत्री- फोटो : SAHARANPUR

सर्किट हाउस सभागार में बैठक लेते राज्य मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण उप्र गिरीश चन्द्र यादव- फोटो : SAHARANPUR
इसके बाद वह डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों जैसे जिम, चहारदीवारी और अन्य भवन निर्माण आदि कार्यों को भी देखा।
गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए
यहां भी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बाद में उन्होंने मंडल के तीनों जनपदों के खेल एवं युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभाग में हो रहे कार्यों की प्रगति, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति, प्रतियोगिताओं का आयोजन से संबंधित समीक्षा के साथ ही जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में यें भी रहें शामिल
बैठक में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप क्रीड़ा अधिकारी सहारनपुर काशी नरेश यादव, उप क्रीड़ाधिकारी मुजफ्फरनगर हरफूल सिंह, युवा कल्याण विभाग के जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहारनपुर मयंक कुंडू, जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी मुजफ्फरनगर विशाल कुमार, जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी शामली एमएस तोमर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: शासन से बजट स्वीकृत: 48 साल बाद शुरू हुआ राजकीय शीतगृह का कायाकल्प, जानें इसकी खास बात