फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man who fell from a scooter was crushed by a vehicle and died

Saharanpur News: स्कूटी से गिरे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell from a scooter was crushed by a vehicle and died
सहारनपुर, बेहट। कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव कलसिया निवासी अनुज (30) पुत्र मदन स्कूटी से सड़क गिर गया, जिसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रविवार की सुबह करीब 10 बजे बेहट- कलसिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास हुआ। अनुज स्कूटी से थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव खुशहालपुर गैस एजेंसी के ऑफिस जा रहा था। नर्सरी के पास अचानक वह अपना नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी समेत सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। परिजनों को सूचना दी गई। युवक अविवाहित था और खुशहालपुर गैस एजेंसी पर नौकरी करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक हादसे से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed