संजना की मौत: बेटी की लाश देख उड़े परिजनों के होश, हत्या का लगाया आरोप, PM रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
Saharanpur News : सहारनपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, बेटी की लाश देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में खेड़ामुगल क्षेत्र के बटौल गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुरालियों का कहना है कि उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नागल थाना क्षेत्र के नोजिली दयालपुर गांव निवासी शोभाराम की बेटी संजना (25) का विवाह रिर्पोटिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के बटौल गांव निवासी विवेक के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में संजना की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन गांव पहुंचे और ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में संजना के पति विवेक ने बताया कि वह कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान बच्चा रोने लगा। उसकी आंख खुली तो देखा संजना फंदे पर लटकी हुई थी। मृतका की मां संयोगिता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला
वहीं, सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है की शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर