फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर

Thu, 16 May 2024 02:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 May 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Daughter Murder: she should have respected of my beard...! says father after killing his daughter
आरोपी पिता - फोटो : amarujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में झूठी आन की खातिर एक और बेटी मौत की भेंट चढ़ गई। यहां एक पिता ने अपने ही हाथों छुरी से गला रेतकर अपनी बेटी का गला रेत दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी पिता ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया है।

Daughter Murder: she should have respected of my beard...! says father after killing his daughter
बेटी की हत्या ,मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : amarujala

नई मंडी कोतवाली इलाके के गांव कूकड़ा में रहने वाले शाहिद ने अपनी बेटी सहनुमा (18) का शव फर्श पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। सहनुमा की बेरहमी से हत्या की गई थी। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Daughter Murder: she should have respected of my beard...! says father after killing his daughter
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : amarujala

छानबीन में सामने आया कि पिता बेटी की हत्या को अंजाम देकर पहले तो मौके से फरार हो गया फिर कुछ देर बार घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter Murder: she should have respected of my beard...! says father after killing his daughter
आरोपी पिता - फोटो : amarujala

लोगों के बीच खड़े आरोपी शाहिद ने कहा कि किसी का कोई कसूर नहीं है, मैने हत्या की है। बेटी को बार-बार इज्जत की दुहाई दे रहा था। मैं दाढ़ी रखता हूं, जरा तो ख्याल करती। तीन दिन से बेटी लगातार मोबाइल पर बात कर रही थी। 

विज्ञापन
Daughter Murder: she should have respected of my beard...! says father after killing his daughter
पिता ने की बेटी की हत्या - फोटो : amarujala

आरोपी शाहिद पल्लेदारी का काम करता है। गुरुवार को बेटी की हत्या के बाद वह मौके से चला गया, लेकिन कुछ देर बार ही वापस लौट गया। लोगों के बीच खड़े शाहिद ने कहा कि इस्सेपुर गांव के फकीर के लड़के से बेटी बात करती थी। परिवार ने मना किया। उसे दुहाई दी कि समाज क्या कहेगा, लेकिन वह नहीं मानी। पिछले तीन दिन से वह बात नहीं सुन रही थी। इसी वजह से हत्या कर दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed