{"_id":"61e1c4ba8b088d11f25b9557","slug":"a-war-of-words-broke-out-on-dr-dharamsingh-saini-s-change-of-side-saharanpur-news-mrt5734352198","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के पाला बदलने पर छिड़ी जुबानी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर। नकुड़ से विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी ने भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को चुनाव मैदान में ललकारा है। इस पर भाजपा से नकुड़ ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी ने पलटवार करते हुए धर्म सिंह सैनी पर जमकर हमला बोला है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक टीवी चैनल पर विधायक डॉ. धर्म सिंह ने बयान दिया कि मुझे टिकट कटने की चिंता नहीं है। भाजपा वाले कहते हैं कि मेरा टिकट कट रहा था। वह निर्दलीय भी अपने क्षेत्र से जीतकर आने वाले व्यक्ति हैं। टिकट की चिंता वह करें, जो बैकडोर एमएलसी बनकर सरकार और संगठन चलाने का काम करते हैं। यह लोग चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं। उन्होंने भाजपा के लिए नकुड़ सीट खाली कर दी है। दम है तो मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनके सामने आएं और चुनाव लडे़ं। वहीं, इस पर भाजपा के नकुड़ क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करोड़ों लोगों का नेतृत्व करते हैं। धर्म सिंह सैनी ने इनकी बात छोड़ दें। पहले भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता से मुकाबला करके दिखाएं। नकुड़ क्षेत्र की जनता के साथ धर्म सिंह सैनी ने धोखा किया है। लखनऊ में बैठकर फैसले लिए गए। जनता से एक बार भी नहीं पूछा। अपने स्वार्थ के लिए धर्म सिंह सैनी ने पाला बदला है। सुभाष चौधरी ने कहा कि हम भगवान श्री राम के वंशज हैं, जिस तरह भगवान श्री राम ने रावण को अहंकार को तोड़ दिया था। इसी तरह धर्म सिंह सैनी के अहंकार को तोड़कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता धर्म सिंह सैनी से खुश नहीं थी और इनका टिकट कटने वाला था। इसी वजह से धर्म सिंह सैनी सपा में चले गए। भाजपा एक सामान्य कार्यकर्ता भी धर्म सिंह सैनी पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।