फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A smuggler arrested with smack of 35 lakh in Saharanpur and accused sent to jail

UP : सहारनपुर में 35 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 27 Jan 2024 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
A smuggler arrested with smack of 35 lakh in Saharanpur and accused sent to jail
स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 35 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


ऑपरेशन व्हाइट पाउडर अभियान के तहत सीओ अशोक सिसोदिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तस्कर को राज्य राजमार्ग स्थित सिल्वर पैराडाइज फार्म के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 350 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बाजार में इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उसके पास से एक स्विफ्ट कार, 2210 रुपये की नकदी, दो मोबाइल फोन और एक बैग बरामद हुआ। आरोपी जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना के ग्राम परागपुर निवासी मुदस्सिर अली है। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद स्मैक बरेली से लेकर आया था। जिसे वह मुजफ्फरनगर बेचने के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed