फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A member of an interstate gang making counterfeit notes caught

जाली नोट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य पकड़ा

Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
A member of an interstate gang making counterfeit notes caught
आरोपी से बरामद जाली नोट बनाने का सामान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदेही पर जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी का एक साथी दो दिन पहले पकड़ा गया था। गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। यह गिरोह आसपास के राज्यों में भी नकली नोट चलाते थे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा और एसएसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को मेला गुघाल में कुतुबशेर पुलिस ने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी पोपीन को दो-दो हजार के चार नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ के दौरान पता चला कि यह पूरा गैंग है, जो लैपटॉप, प्रिंटर के जरिए दो हजार के नकली नोट बना कर उन्हें जनपद के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब आदि जगहों पर नकली नोट चलाते है। कुतुबशेर इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने अपनी टीम के साथ इस गिरोह के एक और सदस्य विकास निवासी जाटोवाला मिर्जापुर को बृहस्पतिवार रात अंबाला रोड नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि विकास के निशानदेही पर पुलिस ने नोट बनाने के उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर, पेन ड्राइव, पेंसिल कटर, दस स्टांप दस रुपये वाले बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि ये लोग लैपटॉप के जरिए दो हजार रुपये का नोट बना कर प्रिंटर से उसका प्रिंट निकालते थे और स्टांप और दो सौ रुपये में मौजूद तार को नोट में लगाते थे। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में पोपीन व विकास के अलावा पिंटू निवासी जाटोवाला, कबीरदास निवासी शाहजहांपुर सरसावा और पवन निवासी जाटोवाला भी शामिल हैं। इन तीनों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी विकास को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी

नकली नोट बनाने के आरोप में पकड़ा गया आरोपी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed