फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A father was murdered his daughter after sexually assaulting in Saharanpur district

ये कैसा पिता: पहले मासूम बेटी के साथ दरिंदगी, फिर दी दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

Tue, 07 Mar 2023 08:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Mar 2023 08:44 PM IST
सार

Saharanpur News : पुलिस ने मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है।हत्या करने वाला कोई नहीं, मासूम बच्ची का पिता ही निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनैतिक कार्य होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
A father was murdered his daughter after sexually assaulting in Saharanpur district
कातिल पिता गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सात साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पिता ही मासूम बेटी का हत्यारा निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने बुखार के चलते बच्ची की मौत होने की जानकारी दी थी, जबकि क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के मामा ने बच्ची के पिता पर मारपीट कर बच्ची को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ बवाल : पूर्व पार्षद समेत 63 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो आरोपी दबोचे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बच्ची के साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच में पता चला कि सनव्वर ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मामले में हत्या के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। जांच में पता चला कि सनव्वर का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Bijnor News : चालान काटा तो बिजलीकर्मी ने काटे सिपाहियों के मकानों के कनेक्शन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed