दर्दनाक: संविदाकर्मी को लगा करंट, मौके पर दम तोड़ा, परिवार में मचा कोहराम, बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Saharanpur News : सहारनपुर में एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। जहां, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं तीन बेटियों के सिर पिता का साया उठ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के लखनौती में एचटी लाइन पर फ्यूज लगा रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, संविदा कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी बिल्लू (24) पुत्र फैय्याज सलारपुरा बिजली घर पर संविदा कर्मी था। बृहस्पतिवार दोपहर वह गांव हलवाना में एचटी लाइन का फ्यूज लगाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शटडाउन लेकर जैसा ही खंभे पर चढ़ा तो अचानक सप्लाई आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और खंभे से नीचे गिर गया। मौके पर ही बिल्लू की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन, विद्युत विभाग के एसडीओ और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिल्लू के तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी की उम्र पांच वर्ष, दूसरे मंझली बेटी की तीन वर्ष और सबसे छोटी करीब 10 महीने की है।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर