फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A 215-kilometer-long pipeline will be laid; a population of one lakh will receive drinking water.

Saharanpur News: बिछेगी 215 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन, एक लाख आबादी को मिलेगा पेयजल

Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
A 215-kilometer-long pipeline will be laid; a population of one lakh will receive drinking water.
सहारनपुर। जनपद की चार नगर पंचायतों में पेयजल व्यवस्था के लिए 215 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनों का जाल बिछेगा। इससे 21,984 घरों को नए कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे एक लाख से अधिक आबादी शुद्ध पेयजल से लाभान्वित होगी। इसके लिए शासन ने 65.53 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है।
विज्ञापन

छुटमलपुर, बेहट, नानौता और तीतरों नगर पंचायतों में बड़ी आबादी पेयजल के संकट से गुजर रही है। इन नगर पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुधारने और नए घरों को कनेक्शन देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल चुकी है। तीतरों में काम शुरू हो चुका है। बेहट और नानौता में कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केवल बारिश की वजह से काम शुरू करने में देरी हो रही है। हालांकि नानौता में ओवरहेड टैंक बनाने के लिए मिट्टी के परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मिट्टी का नमूना जांच के लिए आईआईटी रुड़की भेजा गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आते ही काम शुरू होगा। छुटमलपुर में काम करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल निगम चारों नगर पंचायतों में पहली बार स्काडा सिस्टम (सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन) स्थापित करने जा रहा है। इससे एक कक्ष में बैठकर जलापूर्ति व्यवस्था को संचालित किया जा सकेगा। यदि लाइन में कहीं भी कोई लीकेज या अन्य समस्या है तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तीतरों नगर पंचायत
-कुल बजट 7.94 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेगा
-तीन नए ट्यूबवेल, तीन नए पंप हाउस, तीन नए पंपिंग प्लांट और तीन पुराने पंपिंग प्लांट सुधारे जाएंगे
-20.98 किलोमीटर की पाइपलाइन बिछेगी
-2,761 घरेलू कनेक्शन (2,484 नए और 277 पुराने)
---------
बेहट नगर पंचायत
-कुल बजट 13.65 करोड़ रुपये
-एक ओवरहेड टैंक बनेंगे
-तीन ट्यूबवेल, तीन पंप हाउस और तीन पंपिंग हाउस
-53.06 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-5,323 घरेलू कनेक्शन (3,991 नए और 1,332 पुराने)
---------
छुटमलपुर नगर पंचायत
-कुल बजट 23.68 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-सात ट्यूबवेल, सात पंप हाउस और सात पंपिंग प्लांट लगेंगे
-72.75 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-6,684 घरेलू कनेक्शन (4,771 नए और 1,913 पुराने)
---------
नानौता नगर पंचायत
-कुल बजट 20.26 करोड़ रुपये
-दो ओवरहेड टैंक बनेंगे
-आठ ट्यूबवेल, आठ पंप हाउस और आठ पंपिंग प्लांट लगेंगे
-59.61 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछेगी
-7,216 घरेलू कनेक्शन (4,576 नए और 2,640 पुराने)
---------
जिन नगर पंचायतों के लिए बजट मिला है। वहां काम शुरू करने के लिए प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रयास यही है कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय से पूरा हो, जिससे नागरिकों को समय से पेयजल की आपूर्ति की जा सके।
- रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed