फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी की हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार

पत्नी की हत्या में पति समेत चार गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
नानौता। दस दिन पूर्व चमनमाजरा में हुई विवाहिता की हत्या पति के प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की गई थी। पति ने परिजनों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने पति सहित चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चमन माजरा के जंगल में 29 अगस्त की सुबह आदेश की पत्नी प्रमिली की अधजली लाश मिली थी। मृतका के भाई अशोक कुमार निवासी कसियारा थाना चरथावल की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास, देवर और एक अन्य के खिलाफ उदहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार की रात पुलिस ने दबिश देकर मृतका के पति आदेश को दबोचा। उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया।
विज्ञापन

एसआई सुभाष सिंह ने बताया कि आदेश का मामा के गांव में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें पत्नी बाधक थी। उसे रास्ते के हटाने के लिए आदेश ने परिजनों के साथ मिलकर 28 अगस्त को पत्नी को खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed