फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जमीयत बैनर पर नहीं करेगी कार्यक्रम, हाजिरी देंगे मदनी

जमीयत बैनर पर नहीं करेगी कार्यक्रम, हाजिरी देंगे मदनी

Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देवबंद, 2 फरवरी। मुसलमानों की बड़ी जमात जमीयत उलेमा-ए-हिंद के दोनों गुटों ने रार को देखते हुए सहारनपुर में 11 फरवरी को होने वाले अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। चौकाने वाली बात यह है कि मौलाना अरशद मदनी गुट जमीयत के बैनर तले शुक्रिया अदा करने का कार्यक्रम तो नहीं करेगा, मगर कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहेगी।
11 फरवरी को सहारनपुर में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अलग स्थानों पर कार्यक्रम होने थे। एक कार्यक्रम चाचा मौलाना अरशद मदनी का था तो दूसरा भतीजे मौलाना महमूद मदनी का। जहां मौलाना महमूद हसन देवबंदी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन अवसर पर मौलाना अरशद मदनी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा करते। वहीं, मुजफ्फरनगर और शामली दंगों को लेकर मौलाना महमूद मदनी सपा पर निशाना साधते।
विज्ञापन

रार और विरोध को देखते हुए दोनों गुटों ने गलत संदेश जाने का तर्क देते हुए अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए।
अरशद मदनी गुट के शहर उपाध्यक्ष साआले अहकर ने बताया कि 11 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम अब जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले नहीं होगा। इससे गलत संदेश जा रहा था। उद्घाटन अवसर पर जमीयत की नुमाइंदगी करने के लिए संगठन के लोग जमीयत का झंडा लेकर मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि मौलाना अरशद मदनी भी कार्यक्रम में शिरकत करें, लेकिन वह मेडिकल कॉलेज का नाम बदले जाने को लेकर शुक्रिया अदा नहीं करेंगे। उधर, मौलाना महमूद मदनी गुट के सचिव मौलाना अब्दुल हमीद नोमानी ने भी कार्यक्रम मुलतवी (स्थगित) होने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अगर कार्यक्रम करते तो इसका गलत संदेश जाता इसलिए उन्होंने इसको स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed