फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहर में 12 घंटे भी बिजली नहीं

शहर में 12 घंटे भी बिजली नहीं

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उमस भरी गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से पूरा शहर बिलबिला उठा। दिन के अलावा रात में भी निर्धारित के अलावा अघोषित कटौती ने शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया। शासन ने सात घंटे कटौती के आदेश किए हैं, लेकिन 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है।। हर आधे घंटे में ट्रिपिंग हो रही है, ओवरलोड के चलते बिजलीघरों की मशीनें जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन

शहर को जैन बाग, अंबाला रोड, पुल खुमरान, किशनपुरा, हकीकत नगर, मानकमऊ, मंडी समिति रोड, लिंक रोड से विद्युत सप्लाई होती है। करीब एक सप्ताह से इन बिजलीघरों की आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। शासन ने सुबह 7 से 9, दोपहर 1 से 4, रात में 1 से 3 बजे तक यानि कुल सात घंटे विद्युत कटौती के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है। रविवार को भी 220 केवी विद्युत उप संस्थान की सीटी फट गई। इससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। पेपर मिल रोड पर तार टूटने से भी कालोनियों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


जरनेटर से चल रहा काम
सहारनपुर। एक तो बिजली कटौती और दूसरे उमस भरी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। वहीं लो वोल्टेज ने समस्या को और भी डबल कर दिया है। लोगों खासकर व्यापारी वर्ग को बिजली होते हुए भी जनरेटर से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सड़कों पर होगा आंदोलन
सहारनपुर। चरमराई विद्युत आपूर्ति पर लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। खासकर व्यापारी वर्ग ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमल विरमानी, नगराध्यक्ष नरेश धीमान पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता का कहना है कि बिजली कटौती से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आम जन की समस्याएं बढ़ी हैं। यदि जल्द ही आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed