फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फेसबुक पर फोटो डालना नाजायज

फेसबुक पर फोटो डालना नाजायज

Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। फेसबुक या किसी साइट पर फोटो डालने को नाजायज करार देने वाले मदरसा मंजर-ए-इस्लाम बरेली के फतवे को देवबंदी मुफ्तियों ने सही ठहराया है।
विज्ञापन

बरेली की आला हजरत दरगाह में स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम से जारी फतवे में कहा गया है कि फेसबुक या अन्य किसी वेडिंग साइट पर फोटो डालना नाजायज है। इस फतवे पर देवबंदी मुफ्ती भी एकराय हैं। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती आरिफ कासमी का कहना है कि जब इस्लाम में बिना जरूरत फोटो खिंचवाने की मनाही है तो फेसबुक या अन्य किसी वेडिंग साइट पर फोटो डालने का तो कोई मतलब ही नहीं होता। इस तरह साइटों पर फोटो डालना बिना जरूरत इस्तेमाल में हैं इसलिए बरेली से जारी फतवा सही है। उन्होंने कहा कि पहले जब इस तरह शादी आदि की साइट नहीं होती थी तो क्या लड़के लड़कियों के रिश्ते नहीं होते थे? मदरसा जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के वरिष्ठ मुफ्ती अरशद फारुखी का कहना है कि उसूली बात यह है कि इस्लाम में फोटो खिंचवाना नाजायज है। लेकिन पासपोर्ट या अन्य जरूरत के वक्त फोटो खिंचवाया जा सकता है। फेसबुक या अन्य साइट पर फोटो डालना बिना जरूरत का मामला है। इस लिहाज से यह गलत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की साइट पर औरत के फोटो डालना कतई जायज नहीं है क्योंकि इससे बेपर्दगी होती है, लेकिन पुरुषों के लिए कुछ हद तक गुंजाइश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed