{"_id":"50-45616","slug":"Saharanpur-45616-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ संपन्न, अब चली स्पेशन ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ संपन्न, अब चली स्पेशन ट्रेन
Saharanpur
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के बाद रेलवे को थोड़ी देरी से ही सही आखिर मुसाफिराें की याद आ गई। उत्तर रेलवे की ओर से दरभंगा अंबाला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। मंगलवार से यह स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। स्थानीय रेलवे कंट्रोल रूम में सोमवार को इसके लिए दिशा निर्देश पहुंचे।
दरभंगा से अंबाला की ओर जाते समय यह ट्रेन रात 9:55 बजे पर रवाना होगी। यह गाड़ी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मंकापुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां इस गाड़ी के पहुंचने का समय होगा रात 9:40 बजे। अंबाला से दरभंगा की ओर इन्हीं स्टेशनों से गुजरते हुए यह ट्रेन दोपहर दो बजे यहां आएगी और दो बजकर पांच मिनट पर यहां से रवाना होगी। सहारनपुर से आगे यह गाड़ी जगाधरी होते हुए अंबाला तक जाएगी।
डिब्रूगढ़ से अंबाला की ओर जाते समय 05215 स्पेशल ट्रेन 21, 25 और 30 नवंबर के अलावा 4, 8 और 12 दिसंबर को चलेगी। अंबाला से डिब्रूगढ़ की ओर जाते हुए यह 05216 स्पेशल ट्रेन 22 और 26 अक्तूबर के अलावा एक, पांच, नौ और 13 दिसंबर को स्टेशन से गुजरेगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में पांच स्लीपर, आठ जनरल कोचों के अलावा दो गार्ड के डिब्बे होंगे। इससे काफी यात्रियों को राहत मिल सकेगी। छठ पर ट्रेनों में सीटों के लिए जूझने वाले मुसाफिरों का कहना है कि यदि चार या पांच दिन पहले कुछ स्पेशल सेवाएं बढ़ाई जातीं तो इसका अधिक फायदा होता और यात्रियों को काफी राहत मिलती।