{"_id":"50-45561","slug":"Saharanpur-45561-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेत्री पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेत्री पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
Saharanpur
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस नेत्री उमा भूषण के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। खलासी लाइन निवासी श्यामा जोशी ने कोर्ट के माध्यम से यह रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें मामले में कांग्रेस नेत्री, उनके पति और एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्यामा जोशी की रिपोर्ट के अनुसार उसके पति रामकिशोर जोशी के पास 1980 से पूर्व से जीपीओ रोड स्थित एक दुकान किरायेदारी पर थी। 30 जून, 2012 को पति की मौत हो गई। पति ने दिसंबर, 2012 तक का किराया दुकान मालिक भारत भूषण को अदा कर दिया था, जिसकी रसीद उसके पास है। आरोप है कि बृजभूषण, उनकी पत्नी कांग्रेस नेत्री उमा भूषण और एक अन्य कंवर पाल नेदुकान को कब्जाने की योजना बनाई। फर्जी नोटिस भेजना बताया गया। जबकि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला। नगर पालिका से भी एक झूठी रिपोर्ट तैयार कराई। आरोप है कि इन लोगों ने यह सभी फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी दुकान कब्जाने की नियत से किये। वह थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। श्यामा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, वहां से तीनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हुए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर श्यामा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
उधर, कांग्रेस नेत्री उमा भूषण का कहना है कि कुछ भूमाफिया मिलकर उनके विरुद्ध साजिश कर रहे है। श्यामा जोशी को गुमराह कर रही है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार है।