फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुल खुमरान की निर्माण कंपनी का सुपरवाइजर गिरफ्तार

पुल खुमरान की निर्माण कंपनी का सुपरवाइजर गिरफ्तार

Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुल खुमरान की निर्माण कंपनी का सुपरवाइजर गिरफ्तार
सहारनपुर। पांवधोई नदी पर निर्माणाधीन खुमरान पुल पर जाल बांधते समय हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया है। सुपरवाइजर पुल खुमरान पर निर्माण कंपनी द्वारा बनाए गए गोदाम से अपना सामान समेटने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन

मंगलवार को पुल खुमरान पर जाल बांधते समय हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहित कुमार ने बागपत के खेकड़ा की निर्माण कंपनी जय दुर्गे नमे कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेश गिरी ने बताया कि जांच में ठेकेदार के अलावा कई अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। जाल बांधने के दौरान क्रेन का उपयोग किया जाना चाहिए था, अन्य कई संसाधन होने चाहिए थे। लेकिन न तो जाल उठाने के लिए क्रेन का उपयोग किया गया था और न ही अन्य संसाधन ही मजदूरों को उपलब्ध कराए गए थे। जिस कारण कंपनी के ठेकेदार और अधिकारियों को आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कंपनी का सुपरवाइजर विकास कुमार निवासी ताहिरपुर भभीसा, कांधला जिला शामली को खुमरान पुल से गिरफ्तार कर लिया। विकास कुमार खुमरान पुल पर बने कंपनी के अस्थायी गोदाम से अपने कपड़े एवं अन्य सामान उठाने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने विकास को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कंपनी एवं विभागीय अधिकारी भी जांच के दायरे में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed