{"_id":"5b86f66542c792766f1bbf69","slug":"91535571557-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरस्कार वितरण के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का खेल दिवस पर बुधवार को समापन हो गया। सार्थक, अनुषा पांडेय, दिव्यम और वैष्णवी अपने-अपने वर्ग में विजेता बने, जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बालकों के अंडर-9 आयु वर्ग में सार्थक सोम ने अनुकल्प श्रीवास्तव को 21-08 और 21-10 के अंतर से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। बालिकाओं के फाइनल में अनुषा पांडेय अशर्या दुआ को 21-04 के अंतर से पराजित कर विजेता बनी। अंडर-13 आयु वर्ग में दिव्यम अरोड़ा ने राजवर्धन ग्रोवर को 21-08 और 21-10 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बालिकाओं में वैष्णवी नामदेव ने अनुषा पांडेय को 21-17 के अंतर से हराया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष पंकज खन्ना, जिला एथलेटिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता, मनोरमा पांडेय और डॉ. संजीव मिगलानी के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, सोनकर, ईश्वरपाल सिंह, संजीव गर्ग, योगेश, नीशू राणा, रोहित शर्मा, नीरू त्यागी आदि मौजूद रहे।