फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं: कर्दम

विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं: कर्दम

Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं: कर्दम
सहारनपुर। सांसद और जिला प्रभारी कांता कर्दम ने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनने लायक कोई चेहरा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार सहारनपुर पहुंची सांसद कांता कर्दम और सह प्रभारी मोहित बेनीवाल का भाजपाइयों ने सर्किट में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की बैठक में कांता कर्दम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए कड़े कदम उठाते हैं। कई बार कड़े फैसले लोगों को पसंद नहीं आते, लेकिन देश की तरक्की के लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है। सह प्रभारी मोहित बेनीवाल ने कहा कि 15 से 20 जुलाई तक प्रत्येक विधानसभा में किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता 20 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर जाकर सत्यापन कार्य कर लें। बीएलओ के साथ घर-घर जाकर नए मतदाताओं के वोट बनवाएं। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पंडित दीनानाथ शर्मा, हेमंत अरोड़ा, विनोद चोजड़, तेज क्वात्रा, नीरज माहेश्वरी, राकेश जैन, मनोज ठाकुर, अमित गर्ग, शीतल बिश्नोई, विपिन सलूजा, सुमन लता, यशपाल पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed