{"_id":"5a58ff384f1c1bec408b47a1","slug":"91515781944-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटक धूप निकली, सर्दी से जूझ रहे लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटक धूप निकली, सर्दी से जूझ रहे लोगों को राहत
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्दी से ठिठुर रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल थे, मगर बाद में बादल छंटते चले गए, जिसके बाद चटक धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि सूरज अस्त होने के बाद शाम को फिर ठंड कर असर दिखा।
जनपद में साल के पहले दिन से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर आसमान में हल्के बादल आ गए थे। रातभर बादलों के छाए रहने से रात में सर्दी का असर ज्यादा नहीं दिखा। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए थे, मगर नौ बजे तक बादल छंटते चले गए और धूप निकल आई। दिन भर खिली धूप रहने से लोगों को राहत मिली। आलम यह रहा कि लोग गर्म चादरें और जैकेट उतारने को मजबूर हो गए। धूप निकलने की वजह से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।