{"_id":"5a2c2c5d4f1c1b6a118b6e6c","slug":"91512844381-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम ने 52 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम ने 52 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेड़ा अफगान (सहारनपुर)। नकुड़ तहसील की एंटी भू माफिया टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खजूरहेड़ी गांव में विभिन्न किसानों के कब्जे से पशु चारागाह की करीब 52 बीघा जमीन को मुक्त कराया है। टीम की इस कार्रवाई से भू माफियों में हड़कंप मच गया।
तहसीलदार रामदयाल ने बताया कि खजूरहेडी गांव में कुल 52 बीघा पशु चारागाह की जमीन पर गांव ही अनेक किसानों का कब्जा था। डीएम के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को राजस्व की टीम नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा के नेतृत्व में गांव पहुंची। टीम ने जैसे ही जमीन मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। परंतु पुलिस के सख्त रवैये के कारण ग्रामीण अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। टीम ने कब्जा वाली जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया। तहसीलदार रामदयाल ने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है ऐसे लोग स्वयं ही जमीन को कब्जा मुक्त कर दे अन्यथा चिह्नित हो जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान राजस्व निरिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, हल्का लेखपाल पंकज धीर, जगपाल सैनी, दीपक भारद्वाज बाबूराम, जाफर अली आदि लेखपालों के अलावा फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी पुलिस बल के साथ रहे।